द इंडियन व्यू

दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद MCD का बड़ा एक्शन; 82 अवैध संपत्तियां ध्वस्त, 43 सील

Malviya Nagar Fire Incident: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद नगर निगम (एमसीडी) ने अवैध निर्माण और भवनों के दुरुपयोग के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। एक जून से अब तक राजधानी के…

Ragwendra P Singh
June 6, 2026
2 min read
दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद MCD का बड़ा एक्शन; 82 अवैध संपत्तियां ध्वस्त, 43 सील

Malviya Nagar Fire Incident: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद नगर निगम (एमसीडी) ने अवैध निर्माण और भवनों के दुरुपयोग के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। एक जून से अब तक राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में 82 संपत्तियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है, जबकि 43 अन्य संपत्तियों को सील किया गया है। मालवीय नगर होटल हादसे में 21 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।

 

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार यह विशेष अभियान दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों और अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाना है।

 

नगर निगम द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक जून से अब तक दक्षिण जोन में 12, सिविल लाइंस जोन में 7 और नरेला जोन में 8 संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा दक्षिण जोन में 14 संपत्तियों को सील किया गया है। अन्य जोनों में भी लगातार निरीक्षण और कार्रवाई जारी है।

 

एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के सैद-उल-अजैब क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां 40 से अधिक इमारतों को सील करने के लिए चिन्हित किया गया है। वहीं हौज रानी और मालवीय नगर क्षेत्र में संचालित कम से कम 12 बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) होटलों की भी जांच की जा रही है।

 

अधिकारियों के अनुसार जांच केवल आवासीय भवनों तक सीमित नहीं है। सैद-उल-अजैब, हौज खास गांव और आसपास के इलाकों में संचालित रेस्तरां तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच की जा रही है। जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा, भवन मानकों और लाइसेंस संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

एमसीडी का कहना है कि राजधानी में अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…