द इंडियन व्यू

दिल्ली: स्कूली बच्चों के बीच सीएम रेखा गुप्ता ने मनाया राखी का त्योहार

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सरकारी स्कूलों के बच्चों ने गुरुवार को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से प्यार से राखी बंधवाई और इस मौके की तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
2 min read
दिल्ली: स्कूली बच्चों के बीच सीएम रेखा गुप्ता ने मनाया राखी का त्योहार

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सरकारी स्कूलों के बच्चों ने गुरुवार को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से प्यार से राखी बंधवाई और इस मौके की तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा कीं। तस्वीरों में मुख्यमंत्री बच्चों को दुलारती और राखी बंधवाती हुई नजर आ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा, आज सुबह मुख्यमंत्री जनसेवा सदन कुछ अलग ही रंग में था। सरकारी स्कूलों से नन्हें बच्चे जब रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखियां लेकर आए तो यह रस्म हमारे रिश्ते की नई परिभाषा थी। उनके छोटे-छोटे हाथों से बांधे गए धागे एक ऐसे कल का वादा थे, जहां हर बच्चा बिना डर, बिना भेद, अपने सपनों की उड़ान भर सके।

उन्होंने कहा कि बच्चों की खिलखिलाती हंसी, मासूम आंखों की चमक…यही तो है हमारे हर निर्णय का मूल, हमारी हर नीति का आधार। आप सभी बच्चों को ढेर सारा प्यार और उस भरोसे को मेरा प्रणाम जिसे आपने आज मेरी कलाई पर बांध दिया।

इससे पहले, दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधी। सचदेवा ने राखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक पवित्र त्योहार है, जो भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा को बरकरार रखता है। राखी का त्योहार पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है।

वहीं, भाजपा ने ऐलान किया था कि उसकी पार्टी की महिला मोर्चा दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में जाकर वहां रहने वाले लोगों से राखी का त्योहार मनाएगी। इस अभियान में पार्टी के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने बताया था कि उनकी पार्टी का लक्ष्य है कि रक्षाबंधन के मौके पर हम दिल्ली की सभी झुग्गी बस्तियों में जाकर उनके बीच में राखी का त्योहार मनाएं। इसके लिए हमने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसी अनुरूप हमारी पार्टी आगामी दिनों में काम करेगी। पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हर क्षेत्र में रक्षाबंधन के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…