द इंडियन व्यू

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की नई परंपरा, जनसेवा सदन में सफाईकर्मियों को राखी बांधी

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यह कार्यक्रम जनसेवा सदन में रखा गया, जहां कई…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की नई परंपरा, जनसेवा सदन में सफाईकर्मियों को राखी बांधी

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यह कार्यक्रम जनसेवा सदन में रखा गया, जहां कई सफाईकर्मियों को बुलाया गया था। सीएम रेखा गुप्ता ने इन सफाईकर्मियों के हालचाल जाने और उन्हें राखी बांधी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में पधारे स्वच्छताग्रहियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्हें राखी बांधी और हम सब ने साथ मिलकर स्वच्छ दिल्ली, सुंदर दिल्ली के संकल्प को फिर से दोहराया।

रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान में स्वच्छताग्रहियों की सक्रियता सचमुच प्रशंसनीय है। ये न सिर्फ हमारी स्वच्छता मुहिम के सहभागी हैं, बल्कि उसकी असली ताकत, उसकी रीढ़ हैं। उनकी मेहनत दिल्ली को नया रूप देने का निस्वार्थ प्रयास है। उनके समर्पण और अथक प्रयासों को दिल से सलाम।

इस सम्मान से नगर निगम के सफाईकर्मी भी खुश नजर आए। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सफाईकर्मियों ने कहा, हमें बहुत खुशी है कि पहली बार मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों का इतना मान सम्मान किया है। एक कर्मचारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का भरोसा दिया है। सफाईकर्मियों की नई भर्ती के विषय पर भी बात हुई है।

दिल्ली सरकार ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में सफाई अभियान चलाया है। इसमें खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिस्सा लिया। दिल्ली के लगभग सभी मंत्री और विधायक भी इस स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी दिल्लीवासियों से इस स्वच्छता अभियान में जुड़ने का अनुरोध भी किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हम सभी दिल्लीवासी 1 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक एक स्वच्छता अभियान चलाएंगे और दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…