द इंडियन व्यू

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के सुरक्षा घेरे में बदलाव, मिलेगा जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता को अब जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर दिया जाएगा। रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप…

Ragwendra P Singh
August 21, 2025
2 min read
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के सुरक्षा घेरे में बदलाव, मिलेगा जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता को अब जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर दिया जाएगा। रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री के आवास पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती रहेगी। पहले, मुख्यमंत्री के आवास की सुरक्षा दिल्ली पुलिस संभालती थी। हालांकि, अब दिल्ली पुलिस की जगह सीआरपीएफ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके अलावा, सीएम रेखा गुप्ता की क्लोज प्रोटेक्शन में सीआरपीएफ के जवान तैनात होंगे।

सूत्रों के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आसपास की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को सीधे मुख्यमंत्री से संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार, ऐसे आयोजनों के दौरान दर्ज की गई सभी शिकायतों पर विचार करने से पहले उनकी पूर्व जांच की जाएगी।

बुधवार को एक व्यक्ति ने याचिकाकर्ता बनकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और मौका पाकर हमला कर दिया था। आरोप है कि उस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा और धक्का दिया। इससे वे जमीन पर गिर गई थीं। आरोपी को उसी समय सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया, जिसकी पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश खिमजी के रूप में हुई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इस हमले में चोट लगी है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। गुरुवार को भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज समेत कई नेता उनसे मिलने पहुंचे। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…