द इंडियन व्यू

दिल्ली सीएम पर हमले का मामला: राजेश खिमजी को 5 दिन की पुलिस हिरासत

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला करने वाले राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया को गुरुवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 41…

Ragwendra P Singh
August 21, 2025
2 min read
दिल्ली सीएम पर हमले का मामला: राजेश खिमजी को 5 दिन की पुलिस हिरासत

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला करने वाले राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया को गुरुवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 41 साल के राजेश के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया। पुलिस हमले के पिछे की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने कहा, मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में सिविल लाइन्स थाने में बीएनएस की धारा 109(1), 132, और 221 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों और स्पेशल सेल की एक टीम भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि राजेश मंगलवार सुबह ट्रेन से राजकोट से दिल्ली आया। यह उसका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा था। वह सिविल लाइन्स में गुजराती भवन में रुका। इसके बाद, वह शालीमार बाग में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निजी आवास पर गया और इसकी जानकारी अपने दोस्त को फोन पर दी।

इस बीच, राजेश के आपराधिक रिकॉर्ड का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, राजकोट के भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। इनमें से चार मामलों में उसे बरी कर दिया गया है, जबकि एक मामला अभी कोर्ट में लंबित है, जिसकी अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गुजरात पुलिस से संपर्क किया गया है और आरोपी के बारे में और जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह जन सुनवाई के दौरान हमला हुआ था। साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति अचानक बाहर आया और मुख्यमंत्री पर एक भारी वस्तु फेंकी, जिसके कारण रेखा गुप्ता जमीन पर गिर गई थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…