दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दोहरीकरण के बाद दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन: रेल मंत्री
बागपत : दिल्ली-शामली रेल रूट का दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। अगले तीन साल में इस कार्य को पूरा होने के बाद इस रूट पर नमो भारत ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसकी घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। दिल्ली शामली रेल…

बागपत : दिल्ली-शामली रेल रूट का दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। अगले तीन साल में इस कार्य को पूरा होने के बाद इस रूट पर नमो भारत ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसकी घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। दिल्ली शामली रेल मार्ग पर चलने वालों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात होगी।उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर साेमवार काे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बड़ोत से दो नई मेमू ट्रेनों काे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। फूलों से लदी दो ट्रेनों को दिल्ली और शामली के लिए रवाना किया। दैनिक यात्रियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि इस रूट पर यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे की आय भी बढ़ेगी। इस रूट के दोहरीकरण के बाद नमो भारत ट्रेन भी चलाई जाएगी। रेल मंत्री ने कहा कि दोनों ट्रेनों के संचालन से गाजियाबाद, बागपत मुजफ्फरनगर और शामली के लोगों को फायदा होगा।इसके अलावा रेल मंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री दोनों ने चौधरी कहर सिंह दिव्या पब्लिक स्कूल में स्किल इंडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया है। इसके साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शामली को 25 करोड़ की सौगात दी। शामली को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत शामली स्टेशन का विकास किया जाएगा। दिल्ली शामली रेल मार्ग पर नई मेमू ट्रेनों के शुरू हो जाने से बड़ौत, बागपत रोड, खेकड़ा, कांधला, शामली और आसपास के कस्बों व गांव के यात्रियों को दिल्ली आने जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।यह होगा समयट्रेन संख्या 04496 बड़ौत से दोपहर 1:43 पर चलेगी और शाम को 4:10 पर दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते में इसके स्टेशन बागपत रोड, खेकड़ा लोनी और गोकलपुर सबोली होंगे। वहीं दूसरी ट्रेन 04495 शाहदरा से 2:16 पर चलेगी और 4:38 पर बड़ौत पहुंचेगी। यह स्टेशन शामली, कांधला और कासिमपुर में खेड़ी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
