द इंडियन व्यू

दिल्ली विस्फोट मामले में एनआईए की मप्र के बुरहानपुर में भी दबिश, कई जगह मारे छापे

इंदौर : दिल्ली में लाल किला के पास पार्किंग में चलती कार में हुए विस्फोट की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम शुक्रवार की रात बुरहानपुर पहुंची थी। एनआईए की टीम गुप्त सूचनाओं के आधार पर…

Ragwendra P Singh
November 16, 2025
2 min read
दिल्ली विस्फोट मामले में एनआईए की मप्र के बुरहानपुर में भी दबिश, कई जगह मारे छापे

इंदौर : दिल्ली में लाल किला के पास पार्किंग में चलती कार में हुए विस्फोट की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम शुक्रवार की रात बुरहानपुर पहुंची थी। एनआईए की टीम गुप्त सूचनाओं के आधार पर बुरहानपुर के कई स्थानों पर जगह-जगह छापेमारी की और शनिवार सुबह वापस रवाना हो गई। हालांकि, यहां से किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है।दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम बुरहानपुर में एक संदिग्ध की तलाश कर रही है, जिसके तार दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। ब्लास्ट के बाद जांच में कुछ इनपुट मिले है, जिसके आधार पर एनआईए की टीम दिल्ली से बुरहानपुर पहुंची। जो पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। दिल्ली एनआईए की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी सर्चिंग में जुटी रही। यह पूरी कार्रवाई पुख्ता खुफिया इनपुट पर आधारित है, जिससे मामले में जल्द ही कोई बड़ा खुलासा होने की संभावना है।इधर, दिल्ली विस्फोट के बाद इंदौर में महू के सिद्दीकी परिवार पर जांच एजेंसियों की निगाहें हैं। अलफलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी को लेकर इंटेलिजेंस ने रिपोर्ट मांगी है। जवाद का परिवार करोड़ों के घोटाले में आरोपित रहा है। मूलतः महू निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी की यूनिवर्सिटी के डॉक्टर दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। इसके बाद जवाद की जानकारी जुटाई जाने लगी है।महू में लगीं जांच एजेंसियों की निगाहेंपुलिस मुख्यालय भेजी रिपोर्ट में बताया गया कि महू में रहते करीब तीन दशक पहले जवाद द्वारा अलफलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी बनाकर करोड़ों रुपयों का घोटाला किया गया था। चिटफंड कंपनी के माध्यम से किए इस घोटाले में जवाद ने छोटे भाई हमाद के नाम का इस्तेमाल किया था। जवाद के पिता मौलाना हम्माद सिद्दीकी की दो पत्नियां थीं। एक पत्नी से जवाद व हमाद तथा दूसरी पत्नी से अफ्कान सिद्दीकी और एक अन्य संतान है। अफ्कान पर हत्या का आरोप लग चुका है।रिपोर्ट के अनुसार, जवाद ने 1993 में महू छोड़ दिया था। साल 2000 में हमाद के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हुईं, मगर पुलिस ने फरारी में ही चालान प्रस्तुत किया। जांच में शामिल अफसरों के मुताबिक, जवाद 2013 तक महू व आसपास देखा गया था। ब्लास्ट के बाद पुलिस जवाद और उसके परिवार की जानकारी एकत्र कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…