दिल्ली विस्फोट पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, सर्वदलीय बैठक और संसद सत्र बुलाने की रखी मांग
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विस्फोट मामले पर केंद्र सरकार से कहा कि राजधानी के नजदीक 2,900 किलो विस्फोटक बरामद होना और लाल किले के पास धमाके में लोगों की मौत होना गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। कांग्रेस ने इस…

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विस्फोट मामले पर केंद्र सरकार से कहा कि राजधानी के नजदीक 2,900 किलो विस्फोटक बरामद होना और लाल किले के पास धमाके में लोगों की मौत होना गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। कांग्रेस ने इस घटना पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाने और संसद का सत्र बुलाने की मांग की।कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पुलवामा हमले के दौरान भी यह सवाल पूछा गया था कि आरडीएक्स देश के भीतर कैसे पहुंचा, जिसका जवाब आज तक नहीं मिला। अब राजधानी से कुछ किलोमीटर दूर भारी मात्रा में विस्फोटक का पहुंच जाना चिंताजनक है।खेड़ा ने कहा कि लाल किले के पास हुए धमाके में निर्दोष लोगों की जान गई और कई घायल हुए। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। ये सवाल केवल कांग्रेस के नहीं बल्कि पूरे देश के हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी है और चाहती है कि सरकार इस मामले में कड़ा रुख अपनाए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
