द इंडियन व्यू

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: इन मुद्दों पर फर्स्ट टाइम वोटर कर रहे मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से वोटर मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। फर्स्ट टाइम वोटर खासे उत्साहित हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने कुछ फर्स्ट…

Ragwendra P Singh
February 5, 2025
2 min read
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: इन मुद्दों पर फर्स्ट टाइम वोटर कर रहे मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से वोटर मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। फर्स्ट टाइम वोटर खासे उत्साहित हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने कुछ फर्स्ट टाइम वोटरों से बात की।

पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे दौलत शर्मा ने कहा कि उन्होंने रोजगार और बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। दिल्ली में मुद्दे वही रहेंगे, दिल्ली में विकास होना चाहिए और युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। हमने देखा है कि युवा नौकरी पाने के लिए कैसे संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली में कई लोगों ने वादा किया था कि यमुना को साफ किया जाएगा और स्कूलों में सुधार किया जाएगा, कुछ काम हुआ भी, लेकिन यमुना अभी भी साफ नहीं हुई है।

एक अन्य वोटर ने कहा कि रोजगार ही हमारा मुद्दा है। क्योंकि, शिक्षा पूरी करने के बाद सबसे बड़ी समस्या रोजगार की होती है। सरकार वादा तो करती है लेकिन उसे पूरा नहीं किया जाता है। हम चाहते हैं कि जो भी सरकार बने वह युवाओं के रोजगार के लिए काम करे। ज्यादा से ज्यादा नौकरियां लाई जाएं।

वहीं, अन्य फर्स्ट वोटरों का कहना था कि स्किल पर भी काम करने की जरूरत है। क्योंकि, स्किल के बिना रोजगार पाना संभव सा नहीं लगता है।

दिल्ली चुनाव को लेकर कुछ अन्य वोटरों ने कहा कि पहले से व्यवस्थाएं बेहतर हैं। पहले मतदान केंद्रों को लेकर काफी असमंजस की स्थिति रहती थी, लेकिन इस बार कागजों पर कलर-कोडिंग की गई है, जिससे यह काफी आसान हो गया है।

एक मतदाता ने कहा, दिल्ली में बदलाव बहुत बड़ी जरूरत है। दिल्ली की हालत देखिए- सड़कों पर पानी, बिजली की समस्या और हर जगह भ्रष्टाचार। लोगों ने केजरीवाल को वोट इसलिए दिया था कि वे भ्रष्टाचार को दूर करें, लेकिन वे खुद भ्रष्ट हो गए हैं। उन्हें हटाना बहुत जरूरी है। बदलाव होगा, होना ही चाहिए क्योंकि हर कोई बदलाव चाहता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…