द इंडियन व्यू

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे केजरीवाल के समर्थन में प्रचार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा वोट मांगेंगे। टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। टीएमसी…

Ragwendra P Singh
January 31, 2025
2 min read
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे केजरीवाल के समर्थन में प्रचार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा वोट मांगेंगे। टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। टीएमसी सांसद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगे।

टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को टैग कर लिखा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर मैं अपने मित्र सबसे चर्चित, पढ़े-लिखे, आईआईटियन, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आगामी दिल्ली चुनाव के लिए दिल्ली में रहूंगा। मेरा प्रचार अभियान 1 फरवरी 3 फरवरी के बीच शुरू हो सकता है। अरविंद और उनकी पार्टी को शानदार जीत और अपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिए मेरी शुभकामनाएं। जय हिंद।

टीएमसी सांसद के पोस्ट के अनुसार, वह नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया, कालकाजी से आतिशी और ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के लिए चुनावी सभा करेंगे। कहा जा रहा है कि टीएमसी सांसद इन सीटों पर रहने वाले पूर्वांचली वोटरों को आकर्षित कर सकते हैं। जिससे चुनाव में आम आदमी पार्टी को मदद मिल सकती है।

टीएमसी सांसद के अलावा अन्य नेता भी केजरीवाल के समर्थन में चुनावी सभा कर सकते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद टीएमसी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया था।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी जो कि इंडिया ब्लॉक गठबंधन में शामिल है। इन्हें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का भी समर्थन मिला है। अखिलेश यादव ने 30 जनवरी को केजरीवाल के साथ किराड़ी क्षेत्र में रोड शो किया। वहीं, समाजवादी पार्टी के अन्य सांसदों ने आम आदमी पार्टी के अन्य प्रत्याशियों के लिए उनकी विधानसभा में वोट मांगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग खत्म होने के बाद 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा। दिल्ली में 2015, 2020 में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा को जहां 2015 में तीन सीट मिली तो वहीं 2020 में यह संख्या पहुंचकर आठ हुई। कांग्रेस इन दोनों चुनाव में खाता नहीं खोल पाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…