द इंडियन व्यू

दिल्ली-यूपी समेत देशभर में प्रचंड गर्मी का कहर, कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार

राजधानी दिल्ली समेत देश के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है. यूपी के कई शहरों में भी तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अप्रैल के महीने में ही पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. अप्रैल के महीने में ही…

Ragwendra P Singh
April 9, 2025
3 min read
दिल्ली-यूपी समेत देशभर में प्रचंड गर्मी का कहर, कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार

राजधानी दिल्ली समेत देश के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है. यूपी के कई शहरों में भी तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अप्रैल के महीने में ही पारा 40 डिग्री के पार चला गया है.

अप्रैल के महीने में ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने लगी है. उत्तर भारत समेत देश के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है. राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है. वहीं कुछ इलाकों में तो पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. वहीं यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी हालात ऐसे ही बने हुए हैं. जहां तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर निकल गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार और शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधआनी दिल्ली समेत कुछ इलाकों में बुधवार को बादल छाए रहेंगे. इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का भी अनुमान है. इससे पहले मंगलवार (8 अप्रैल) का दिन बीते तीन सालों में सबसे गर्म रहा. मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा रहा. उधर पंजाब के भटिंडा और फरीदकोट में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

राजधानी में लगातार दूसरे दिन चली लू

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में स्थित 27 मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया है. इनमें से 19 स्थानों पर लू का कहर देखने को मिला. वहीं राजधानी दिल्ली में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन लू चलती रही.

जिसके चलते दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. गर्म हवा के थपेड़ों ने दिनभर लोगों को परेशान किया. इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है. बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

राजस्थान के कई इलाकों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कई जिलों में बुधवार को लू चल सकती है. इसके अलावा पंजाब के भी कुछ इलाकों में लू चलने का अनुमान है. हालांकि दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की धूल भरी तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

पहाड़ों पर बदला मौसम का मिजाज

उधर मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में सुबह से तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद हवा चलने लगी और आंशिक बादल मंडराने लगे. वहीं पर्वतीय इलाकों में घने बादल छाए रहे. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई. इस दौरान राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…