द इंडियन व्यू

दिल्ली मेट्रो का किराया आज से बढ़ेगा, आठ साल में पहली बढ़ोतरी

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में यात्रियों को अब मेट्रो से सफर करने के लिए अधिक भुगतान करना होगा क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार से आधिकारिक तौर पर टिकट किराए में संशोधन किया है। यह आठ साल…

Ragwendra P Singh
August 25, 2025
2 min read
दिल्ली मेट्रो का किराया आज से बढ़ेगा, आठ साल में पहली बढ़ोतरी

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में यात्रियों को अब मेट्रो से सफर करने के लिए अधिक भुगतान करना होगा क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार से आधिकारिक तौर पर टिकट किराए में संशोधन किया है।

यह आठ साल में पहली बार किराए में बढ़ोतरी है। आखिरी बार किराया 2017 में संशोधित किया गया था।

डीएमआरसी ने बताया कि किराए में मामूली बढ़ोतरी होगी और ज्यादातर लाइनों पर 1 रुपए से लेकर 4 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराए में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में डीएमआरसी ने कहा, दिल्ली मेट्रो सेवाओं के यात्री किराए में आज से, यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से संशोधन किया गया है। यह वृद्धि न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर 1 रुपए से 4 रुपए तक है (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए 5 रुपए तक)।

बढ़ोतरी के बाद, 0 से 2 किलोमीटर के बीच की छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब 11 रुपए देने होंगे, जबकि 32 किलोमीटर से ज्यादा की सबसे लंबी दूरी तय करने वालों को 64 रुपए देने होंगे। इस बढ़ोतरी से पहले न्यूनतम किराया 10 रुपए था।

संशोधित किराया स्लैब अब पूरे मेट्रो नेटवर्क पर लागू हो गया है, जो 390 किलोमीटर से अधिक लम्बा है और दिल्ली-एनसीआर के 285 से अधिक स्टेशनों पर सेवाएं प्रदान करता है।

इसके अलावा, डीएमआरसी ने रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों के लिए रियायती किराया स्लैब शुरू किया है। इन दिनों, छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा का किराया काफी कम होगा, जिसमें 5 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए अधिकतम 11 रुपए और 32 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा के लिए अधिकतम किराया 54 रुपए निर्धारित किया गया है।

किराया वृद्धि की घोषणा की कई यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना की है।

कई यूजर्स ने बढ़ती जीवन-यापन लागत पर चिंता व्यक्त की और इस बढ़े हुए राजस्व के उपयोग के बारे में पारदर्शिता की मांग की।

तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच, डीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि परिचालन स्थिरता सुनिश्चित करने, उच्च सेवा मानकों को बनाए रखने और भविष्य में बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए किराए में संशोधन आवश्यक है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…