द इंडियन व्यू

दिल्ली में SIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन....लेकिन बिहार में अलग नजारा, विपक्षी नेताओं में ऐसी दरार?

बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर दिलचस्प स्थिति देखने को मिल रही है. एक तरफ दिल्ली में जहां कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार में इन्हीं दलों के कई पदाधिकारी इसका…

Ragwendra P Singh
August 12, 2025
2 min read
दिल्ली में SIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन....लेकिन बिहार में अलग नजारा, विपक्षी नेताओं में ऐसी दरार?

बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर दिलचस्प स्थिति देखने को मिल रही है. एक तरफ दिल्ली में जहां कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार में इन्हीं दलों के कई पदाधिकारी इसका खुलकर समर्थन कर रहे हैं.

बिहार में अलग ही सीन है
चुनाव आयोग ने सोमवार को ऐसे कई वीडियो जारी किए, जिनमें बिहार के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस, राजद और सीपीआई(एम) से जुड़े पदाधिकारी एसआईआर में सहयोग करते नजर आ रहे हैं. आयोग ने कहा कि यह साफ दिखाता है कि दिल्ली में विरोध और बिहार में समर्थन दोनों एक साथ चल रहे हैं.

इलेक्शन कमीशन राहुल के आरोप पर सख्त
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके जवाब में चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी के पास समय है कि वे अपने आरोपों को शपथ पत्र के साथ पेश करें या फिर देश से माफी मांगें. आयोग ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है. यहां तक कि कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रविवार को राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उनके आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है.

चुनाव आयोग का कहना है कि विशेष सघन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और किसी भी तरह की त्रुटि को सुधारना है. लेकिन दिल्ली में इस पर उठ रहे सवाल और बिहार में दिख रहा सहयोग, दोनों ही तस्वीरें इस मुद्दे को और चर्चा में ला रही हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…