द इंडियन व्यू

दिल्ली में 70 देशों के राजनयिकों ने अपनी मां के नाम पर किया पौधरोपण

नई दिल्ली : केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में 70 से अधिक देशों के 75 राजदूतों, उच्चायुक्तों और मिशन प्रमुखों ने गुरुवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान तहत…

Ragwendra P Singh
September 18, 2025
2 min read
दिल्ली में 70 देशों के राजनयिकों ने अपनी मां के नाम पर किया पौधरोपण

नई दिल्ली : केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में 70 से अधिक देशों के 75 राजदूतों, उच्चायुक्तों और मिशन प्रमुखों ने गुरुवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान तहत अपनी मां के नाम पर पौधरोपण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू सेवा पखवाड़ा के तहत दिल्ली के पीबीजी ग्राउंड में यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पत्रकारों को बताया कि 70 देशों के राजनयिकों ने अपनी माताओं के नाम पर दिल्ली की धरती पर पेड़ लगाया। यह दृश्य दिखाता है कि मां का रिश्ता न भाषा से बंधा है और न ही सीमा से। मां का नाम लिया जाए तो पूरी धरती एक हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू सेवा पखवाड़े के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मां और धरती मां दोनों के प्रति हमारी कृतज्ञता का भी प्रतीक है। दिल्ली सरकार इस वर्ष 70 लाख पेड़ लगाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाने का आग्रह किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…