द इंडियन व्यू

दिल्ली में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान, एग्जिट पोल में भाजपा सबसे आगे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कल 60 फीसद से अधिक मतदान हुआ। यह जानकारी रात 11ः30 बजे निर्वाचन आयोग के मतदान ऐप पर अद्यतन किए गए आंकड़ों से सामने आई। साढ़े 11 बजे मतदान प्रतिशत 60.44 बताया…

Ragwendra P Singh
February 6, 2025
3 min read
दिल्ली में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान, एग्जिट पोल में भाजपा सबसे आगे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कल 60 फीसद से अधिक मतदान हुआ। यह जानकारी रात 11ः30 बजे निर्वाचन आयोग के मतदान ऐप पर अद्यतन किए गए आंकड़ों से सामने आई। साढ़े 11 बजे मतदान प्रतिशत 60.44 बताया गया। सभी 70 सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। इस बार दिल्ली में पात्र मतदाताओं की संख्या 1.56 करोड़ थी। ज्यादातर एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बनाने जा रही है।

निर्वाचन आयोग के मतदान ऐप पर अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मतदान 66.25 प्रतिशत उत्तर-पूर्वी जिला और सबसे कम मतदान 56.16 प्रतिशत दक्षिण-पूर्वी जिले में दर्ज किया गया। विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 69 प्रतिशत मतदान हुआ। महरौली में सबसे कम 53.04 प्रतिशत मत पड़े। शाहदरा में 63.94 फीसद, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 61.09 फीसद, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 60.70 फीसद, उत्तरी दिल्ली में 59.55 फीसद, मध्य दिल्ली जिले में 59.09 फीसद और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 56.26 फीसद मतदान हुआ। इस बार कुल 699 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है। इनकी राजनीतिक किस्मत का फैसला करने के लिए 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसद मतदान हुआ था। 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

एग्जिट पोल (मतदाता सर्वेक्षण) की भविष्यवाणी अगर सच निकलती है तो इस बार दिल्ली के तख्त-ओ-ताज से आम आदमी पार्टी (आआपा) का हटना तय है। मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राजतिलक कर दिया है। अधिकांश एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को राहत मिलती नहीं दिख रही। पी-एमएआरक्यू एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा 39-49 सीटें, आआपा 21-31 सीटें और कांग्रेस 0-1 सीट जीत सकती है। मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा को 35-40 सीटें और आआपा को 32-37 सीटें दी गई हैं।

पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल ने भाजपा को 40-44 और आआपा को 25- 29 सीटें दी हैं। इसने कहा कि कांग्रेस 0-1 सीट जीत सकती है। जेवीसी के एग्जिट पोल ने भाजपा को 39-45 सीट, आआपा को 22-31 और कांग्रेस को 0-2 सीट दी हैं। चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने भाजपा को 39-44, आआपा को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीट दी हैं। पोल डेयरी के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 42-50, आआपा को18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीट मिलती दिख रही हैं। वीप्रेसाइड के एग्जिट पोल में आआपा को 46-52, भाजपा को 18-23 और कांग्रेस को 0-1 सीट दी गई है। अब सबको आठ फरवरी को होने वाली मतगणना का इंतजार है। दिल्ली के 2020 के विधानसभा चुनाव में आआपा ने 62 और भाजपा ने आठ सीटें जीती थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…