दिल्ली में लॉन्च हुई 'लेजेनजी टी10' टेनिस बॉल क्रिकेट लीग
नई दिल्ली : दिल्ली में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के तहत भारत की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग ‘लेजेनजी टी10’ का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अनोखी पहल का उद्देश्य गली-मोहल्लों में छिपी क्रिकेट प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर…

नई दिल्ली : दिल्ली में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के तहत भारत की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग ‘लेजेनजी टी10’ का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अनोखी पहल का उद्देश्य गली-मोहल्लों में छिपी क्रिकेट प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम की शोभा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और लीग अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने बढ़ाई। उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज हर्शल गिब्स, क्रिकेटर क्रिस्टोफर बॉबी मोफू, सह-संस्थापक मीनाक्षी अग्रवाल और लीग के संस्थापक एवं सीईओ चिरंजीव दुबे भी मंच पर उपस्थित रहे।
इस मौके पर वेंकटेश प्रसाद ने कहा, “हमने अक्सर गलियों में ऐसे युवाओं को खेलते देखा है, जिनमें असाधारण प्रतिभा होती है, लेकिन उन्हें सही मंच नहीं मिल पाता। लेजेनजी टी10 उनके लिए वही मंच है, जहां से वे अपने सपनों की उड़ान भर सकते हैं।”
लीग के संस्थापक और सीईओ चिरंजीव दुबे ने कहा, “हम चाहते हैं कि हर गली का खिलाड़ी स्टेडियम की रौशनी में, टीवी स्क्रीन पर दिखे। यही लेजेनजी टी10 का विज़न है।”
लीग की सह-संस्थापक मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा, “यह केवल एक लीग नहीं बल्कि हजारों युवाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम है। हमें गर्व है कि हम इस यात्रा का हिस्सा हैं।”
इस आयोजन में खास आकर्षण बने हर्शल गिब्स, जिन्होंने बताया कि उनके बेटे ने भी इस लीग के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट से खिलाड़ियों की निर्णय क्षमता और प्रतिक्रिया गति तेज होती है। यह एक रोमांचक प्रारूप है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और चयन प्रणाली
लीग में शामिल होने के लिए इच्छुक खिलाड़ी 6 गेंदों का बल्लेबाजी या गेंदबाजी वीडियो अपलोड कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण के साथ उन्हें एक विशेष लेजेनजी टी10 क्रिकेट बैट उपहार स्वरूप मिलेगा। शीर्ष 5,000 खिलाड़ियों को सिल्वर टिकट मिलेगा, जिससे वे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और इंदौर में होने वाले फिजिकल ट्रायल्स में हिस्सा ले सकेंगे। सभी सिल्वर टिकट धारकों को एक वर्ष की ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जाएगी। वहीं, ट्रायल्स से चुने गए 150 खिलाड़ी गोल्डन टिकट पाएंगे। उनमें से 72 खिलाड़ियों की नीलामी होगी, जो डायमंड टिकट के साथ पहले सीजन का हिस्सा बनेंगे। शेष 78 गोल्डन टिकटधारी खिलाड़ियों को अगले सीजन में स्थान मिलेगा।
‘लेजेनजी टी10’ की टैगलाइन “गली से टीवी तक” इस प्रयास के सार को स्पष्ट करती है कि देश के कोने-कोने में छिपे क्रिकेटरों को टीवी पर लाइव खेलते देखने का सपना अब साकार हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
