द इंडियन व्यू

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और गुरुवार को यह खतरे के निशान को पार कर गया। पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.46 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बीते बुधवार को जलस्तर 204.58 मीटर था।…

Ragwendra P Singh
August 28, 2025
2 min read
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और गुरुवार को यह खतरे के निशान को पार कर गया। पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.46 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बीते बुधवार को जलस्तर 204.58 मीटर था। दो दिनों में जलस्तर में हुई तेजी से वृद्धि ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

पुराना रेलवे पुल पर जलस्तर 205.46 मीटर तक पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 204.58 मीटर था। जलस्तर में हुई इस वृद्धि ने दिल्ली सरकार और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है।

भारी बारिश और हिमाचल प्रदेश व हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और राहत कार्यों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। केंद्रीय जल आयोग ने स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाने और आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है। यमुना किनारे बसे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। नदी किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। यमुना के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। सरकार और अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

आपको बताते चलें, राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में चेतावनी का स्तर 204.5 मीटर है, खतरे का स्तर 205.3 मीटर है और 206 मीटर पर निकासी शुरू होती है। ऐसी स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कवायद शुरू हो जाती है। यमुना के प्रवाह और बाढ़ के जोखिम को मापने का ओल्ड रेलवे ब्रिज एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…