दिल्ली में मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास डीएमआरसी के फ्लैट में आग लगी, पति-पत्नी और लड़की की मौत
नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में आज तड़के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के एक फ्लैट में आग लगने से पति-पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी मौत हो गई। दमकल विभाग ने…

नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में आज तड़के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के एक फ्लैट में आग लगने से पति-पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी मौत हो गई। दमकल विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
दमकल विभाग के अनुसार, रात करीब 2:39 बजे इस फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि आग पांचवीं मंजिल के फ्लैट में लगी है। फौरन छह दमकल गाड़ियों को भेजा गया। दमकलकर्मी फ्लैट के अंदर पहुंचे तो वहां तीन लोगों के जले हुए शव मिले। मृतकों की पहचान अजय (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जान्हवी (10) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आग एक कमरे में रखे घरेलू सामान से शुरू हुई, जिसने विकराल रूप धारण कर पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में मौजूद तीनों लोग बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर मौत हो गई।
दमकल विभाग ने सुबह 6:40 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के कर्मचारी राकेश के हाथ में कट लगने से चोट आई। उन्हें इलाज के लिए जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राकेश को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
