दिल्ली में भाजपा सरकार के फीस कानून के खिलाफ आम आदमी पार्टी चलाएगी अभियान
नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में शिक्षा को लेकर बड़ा टकराव शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा सरकार के नए फीस कानून का विरोध तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि…

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में शिक्षा को लेकर बड़ा टकराव शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा सरकार के नए फीस कानून का विरोध तेज कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अभिभावकों और शिक्षकों से राय लिए बिना, चोरी-छिपे फीस कानून बनाकर दिल्ली की जनता पर थोप दिया है। भाजपा सरकार जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। अभिभावकों ने कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलने का समय मांगा, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस कानून में कई गंभीर खामियां हैं, जिससे स्पष्ट है कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था और अभिभावकों के खिलाफ है और निजी स्कूलों व शिक्षा माफियाओं के हित में बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले आयोजित टाउन हॉल मीटिंग में जब अभिभावकों ने सवाल पूछना शुरू किया तो आशीष सूद ने धमकाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, अभिभावकों को सवाल लिखकर देने को कहा गया और मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी को भी वीडियो रिकॉर्डिंग तक नहीं करने दी।
पार्टी नेता संजीव झा ने कहा कि जब भाजपा यह बिल विधानसभा में लेकर आई थी, तब आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध किया था। पार्टी ने इसमें सुधार के लिए कई संशोधन भी पेश किए थे और वोटिंग कराई थी, लेकिन उस प्रक्रिया ने यह साबित कर दिया कि पूरी भाजपा शिक्षा माफियाओं के साथ खड़ी है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने ऐलान किया है कि भाजपा सरकार के कानून को लेकर दिल्ली के अभिभावकों को जागरूक करने के लिए छात्र इकाई आम आदमी पार्टी स्टूडेंट विंग बड़ा अभियान चलाएगी। इसके तहत 19 अगस्त से राजधानी के निजी स्कूलों के बाहर पर्चे बांटने शुरू किए गए और अभिभावकों को कानून की खामियों के बारे में बताया गया। यह अभियान रोजाना जारी रहेगा और जनता को बताया जाएगा कि किस तरह भाजपा सरकार शिक्षा क्षेत्र को निजी हितों के हवाले कर रही है।
पार्टी का दावा है कि इस आंदोलन के जरिए भाजपा को पूरी तरह से बेनकाब किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
