दिल्ली में बीजेपी के चाणक्या अमित शाह ने संभाली कमान, जानिए केजरीवाल को क्यों बताया 'आपदा'
बीएस राय/ दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में झुग्गी प्रधान सम्मेलन को संबोधित किया। अपने भाषण में शाह ने आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…

बीएस राय/ दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में झुग्गी प्रधान सम्मेलन को संबोधित किया। अपने भाषण में शाह ने आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले किए। उन्होंने आप को दिल्ली के लिए आपदा करार देते हुए कहा कि अब दिल्ली को इस आपदा से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है।
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले 10 सालों में दिल्ली को विकास की जगह समस्याओं का घर बना दिया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में अगर आप पानी का नल खोलेंगे तो गंदा पानी निकलता है, खिड़की से गंदी हवा आती है, सड़कों की हालत खराब है और यमुना नदी का पानी प्रदूषित हो गया है। यह सब आपदा सरकार का परिणाम है। अब समय आ गया है कि 5 फरवरी को दिल्लीवासी इस आपदा से मुक्ति दिलाने का निर्णय लें।"
आप सरकार को भ्रष्टाचार में नंबर वन बताते हुए शाह ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने दावा किया कि 9वीं और 11वीं के छात्र सबसे ज्यादा फेल हो रहे हैं और करीब 5.25 लाख बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। शाह ने सवाल किया कि अगर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए कुछ नहीं कर सकते तो उन्हें सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
उन्होंने कहा, 'ये ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो जेल जाने के बाद भी इस्तीफा नहीं देते। अब समय आ गया है कि जनता उन्हें सत्ता से बेदखल करे।' राम मंदिर और अनुच्छेद 370 का जिक्र अपने भाषण में अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाने का वादा किया था तो केजरीवाल ने इस पर सवाल उठाए थे।
शाह ने कहा, 'हमने सिर्फ राम मंदिर ही नहीं बनाया, बल्कि देशभर में शौचालय भी बनवाए। जब हमने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात की तो केजरीवाल ने तब भी सवाल उठाए थे। लेकिन हमने 370 हटाया और देश के 3.98 करोड़ गरीबों के लिए घर भी बनाए।' झुग्गीवासियों से वादा अमित शाह ने झुग्गीवासियों को भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर हर झुग्गीवासी को पक्का घर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी और विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही झूठी अफवाहों पर विश्वास न करें।
उन्होंने कहा, "ये लोग कह रहे हैं कि भाजपा सरकार आने पर योजनाएं बंद हो जाएंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा। जो भी योजनाएं चल रही हैं, वे पहले की तरह ही चलती रहेंगी।" केजरीवाल पर कड़े शब्दों का प्रयोग अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधा और कहा कि दिल्ली की जनता को इनसे छुटकारा पाना है।
उन्होंने कहा, "केजरीवाल ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को शौचालय का लाभ तो नहीं दिया, लेकिन शीशमहल में महंगा शौचालय जरूर बनवा दिया। यह सरकार सिर्फ दिखावे और झूठे वादों पर चल रही है। अब समय आ गया है कि दिल्ली की जनता इन आपदा लाने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंके।" 5 फरवरी को मुक्ति दिवस घोषित शाह ने अपने संबोधन में 5 फरवरी को दिल्ली का "मुक्ति दिवस" घोषित किया।
उन्होंने कहा कि यह दिन दिल्ली को भ्रष्टाचार, गंदगी, प्रदूषण और झूठी सरकार से मुक्ति दिलाने का दिन होगा। उन्होंने कहा, "5 फरवरी जनता के लिए इन लोगों को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर करने का मौका है। यह चुनाव सिर्फ दिल्ली का नहीं है, बल्कि दिल्ली की दिशा और दशा बदलने का है।"
अमित शाह का यह संबोधन भाजपा के चुनाव प्रचार का अहम हिस्सा रहा। उनके भाषण का मुख्य फोकस आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों को उजागर करना और भाजपा के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाना था। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को पक्का मकान देने का वादा करके उनका दिल जीतने की कोशिश की। अब देखना यह है कि 5 फरवरी को दिल्ली की जनता किसे चुनती है और क्या भाजपा अपनी चुनावी रणनीति में कामयाब हो पाती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
