द इंडियन व्यू

दिल्ली में बिजली संकट गहराया, जगतपुर गांव में प्रदर्शन, आतिशी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली में बिजली संकट गहराता जा रहा है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित जगतपुर गांव में लोगों ने देर रात लंबे समय से जारी बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया और आउटर रिंग रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने…

Ragwendra P Singh
March 28, 2025
2 min read
दिल्ली में बिजली संकट गहराया, जगतपुर गांव में प्रदर्शन, आतिशी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली में बिजली संकट गहराता जा रहा है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित जगतपुर गांव में लोगों ने देर रात लंबे समय से जारी बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया और आउटर रिंग रोड को जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप नेता आतिशी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और उपराज्यपाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मार्च के महीने में ही बिजली की यह हालत हो गई है कि लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, तो मई-जून की तपती गर्मी में जब मांग अधिक होती, तब क्या हाल होगा?

आतिशी ने अरविंद केजरीवाल सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार के पास बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी थी, तब तक दिल्ली के लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलती रही। लेकिन अब जब बिजली की जिम्मेदारी उपराज्यपाल (एलजी) के अधीन है, तो एक महीने के भीतर ही बिजली संकट गहरा गया है।

उन्होंने इसे विपदा सरकार करार दिया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दिल्ली में 24 घंटे बिजली देने में असफल रही है। दिल्ली में बिजली संकट को लेकर आप और भाजपा आमने-सामने हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि एलजी और केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण राष्ट्रीय राजधानी में बिजली कटौती बढ़ रही है। जगतपुर गांव के लोगों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। लोगों ने कहा कि बिजली कटौती से पानी की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे उनका जीवन मुश्किल हो गया है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने बिजली विभाग और कंपनियों से रिपोर्ट तलब की है और जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…