द इंडियन व्यू

दिल्ली में बिजली कटौती पर 'आप' कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में बढ़ते बिजली कटौती के संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को आईटीओ, कालकाजी, आईएसबीटी और बुराड़ी समेत दिल्ली के कई इलाकों में आप…

Ragwendra P Singh
April 3, 2025
2 min read
दिल्ली में बिजली कटौती पर 'आप' कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में बढ़ते बिजली कटौती के संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को आईटीओ, कालकाजी, आईएसबीटी और बुराड़ी समेत दिल्ली के कई इलाकों में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और भाजपा आई – बिजली गई के पोस्टर लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, बिजली-पानी की भारी किल्लत के बाद अब अस्पतालों से दवाइयां भी गायब हैं। सरकारी अस्पतालों में गरीब लोग इलाज के लिए आते हैं और बिना दवाइयों के उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

आईएसबीटी पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, जब से भाजपा की डबल इंजन सरकार आई है, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लगातार दो से तीन घंटे के पावर कट हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि 10 साल तक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलती थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद बिजली संकट ने फिर से सिर उठा लिया है। कुलदीप कुमार ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के अन्य 20 राज्यों में भी है, लेकिन वह अब तक किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था बनाई थी, लेकिन अब भाजपा सरकार उसे बर्बाद करने का काम कर रही है।

विधायक कुलदीप कुमार ने चिंता जताई कि अभी गर्मी की शुरुआत में ही दिल्ली के कई इलाकों में लंबे-लंबे पावर कट हो रहे हैं, तो मई-जून की भीषण गर्मियों में बिजली आपूर्ति की स्थिति और खराब हो सकती है।

उन्होंने कहा, दिल्ली के लोग इनवर्टर और जनरेटर को भूल चुके थे, लेकिन अब भाजपा सरकार की नीतियों के कारण लोग फिर से इनवर्टर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था और अब सड़कों पर भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्टी ने साफ कहा कि दिल्ली में पावर कट की सरकार नहीं चलेगी। भाजपा को यह सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली के लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…