दिल्ली में बिजली कंपनियों का होगा CAG ऑडिट, हाई कोर्ट का फैसला
नई दिल्ली (पल्लवी श्रीवास्तव) : दिल्ली में बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद बिजली कंपनियों के ऑडिट का रास्ता साफ हो गया है। अब CAG ऑडिट…

नई दिल्ली (पल्लवी श्रीवास्तव) : दिल्ली में बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद बिजली कंपनियों के ऑडिट का रास्ता साफ हो गया है। अब CAG ऑडिट से जुड़ी सुनवाई दिल्ली के उपराज्यपाल करेंगे। इस मामले को लेकर दिल्ली के पावर मिनिस्टर आशीष सूद ने बयान जारी किया है।
आशीष सूद ने कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा हाई कोर्ट में CAG ऑडिट का विरोध करने के लिए जाने से उनके और अरविंद केजरीवाल के बीच का नेक्सस उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट में दिल्ली की जनता के हितों को मजबूती से रखा। कोर्ट ने बिजली कंपनियों को लताड़ लगाते हुए ऑडिट का रास्ता खोल दिया है।
पावर मिनिस्टर ने कहा कि यह कदम दिल्ली के लोगों के हित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कंपनियां ऑडिट से बचने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अब पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि वह बिना किसी अतिरिक्त बोझ के जनता को बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार के मुताबिक, CAG ऑडिट से बिजली कंपनियों की कार्यप्रणाली, खर्च और वित्तीय व्यवस्था की जांच हो सकेगी। इससे बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी। फिलहाल इस मामले में आगे की प्रक्रिया उपराज्यपाल स्तर पर होने वाली सुनवाई के बाद तय होगी। दिल्ली में बिजली कंपनियों के ऑडिट को लेकर सियासी बहस भी तेज हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
