दिल्ली में बारिश से हुई मौतों पर अतिशी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, परवेश वर्मा को बर्खास्त करने की मांग
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने राजधानी में बारिश के दौरान हुई एक और दर्दनाक मौत को लेकर भाजपा की चार इंजन वाली सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अतिशी ने…

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने राजधानी में बारिश के दौरान हुई एक और दर्दनाक मौत को लेकर भाजपा की चार इंजन वाली सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
अतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री परवेश वर्मा को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। अतिशी ने कहा कि बुधवार सुबह हंसराज सेठी मार्ग पर बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी की जंग लड़ रही है। उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदा मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह घटना सरकार की मानसून से जुड़ी तैयारियों की पूरी तरह नाकामी का नतीजा है।
उन्होंने लिखा, यह कोई अकेली घटना नहीं है। आपके शासन संभालने के बाद से बारिश के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि 9 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन, दो अलग-अलग हादसों में कई जानें गईं। पहले हादसे में खेड़ा खुर्द के फुर्नी रोड पर खुले नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत हो गई, वहीं दूसरे हादसे में जेटपुर इलाके में दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। अतिशी ने पत्र में यह भी लिखा कि 30 जुलाई को उत्तरी दिल्ली के सहगल कॉलोनी में दीवार गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हुए। 22 मई को आंधी-पानी के दौरान एक दिव्यांग सहित दो लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए थे।
उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ मीडिया में रिपोर्ट हुए मामले हैं, जबकि इस साल बारिश में और भी कई लोग जान गंवा चुके हैं। अतिशी ने आरोप लगाया, दिल्ली की जनता हर बारिश में जलभराव, पेड़ों के गिरने और बुनियादी ढांचे की नाकामी से जूझने को मजबूर है। पीडब्ल्यूडी, जिसका दायित्व शहर की सुरक्षा और ढांचे की देखरेख है, अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंत्री परवेश वर्मा को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और मुख्यमंत्री को उन्हें मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए। इससे कम कुछ भी जनता के भरोसे को बहाल नहीं कर पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
