द इंडियन व्यू

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर 'आप' ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार बनते ही शिक्षा माफिया…

Ragwendra P Singh
April 4, 2025
3 min read
दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर 'आप' ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार बनते ही शिक्षा माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्राइवेट स्कूलों ने 20 से 82 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है। इससे सबसे ज्यादा मार मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ी है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के दस सालों में प्राइवेट स्कूलों पर सख्त नियंत्रण था। किसी भी स्कूल को मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं थी। जरूरत पड़ने पर ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी कर उनके रजिस्ट्रेशन रद्द तक किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनते ही प्राइवेट स्कूल माफिया को खुली छूट मिल गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के नामी स्कूलों ने फीस में भारी इजाफा किया है। द्वारका, वसंत कुंज और रोहिणी स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में 7वीं और 10वीं के उन छात्रों को क्लास में नहीं जाने दिया गया, जिनके माता-पिता ने बढ़ी हुई फीस नहीं जमा की। इन बच्चों को पूरे दिन लाइब्रेरी में बैठा कर रखा गया और टॉयलेट जाने तक के लिए अटेंडेंट साथ भेजा गया। बच्चों को शर्मिंदा किया जा रहा है, जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है।

उन्होंने कहा, मयूर विहार फेस-3 के सालवान पब्लिक स्कूल ने 82 प्रतिशत फीस वृद्धि की घोषणा की है। यहां बच्चों के रिजल्ट तक रोक दिए गए हैं। वहीं, प्रीतमपुरा के महाराजा अग्रसेन स्कूल और बसंत कुंज के पर्जना स्कूल ने भी भारी फीस बढ़ोतरी की है, जिसके खिलाफ अभिभावक प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार मौन है और स्कूल प्रबंधन के साथ खड़ी नजर आ रही है।

आप विधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही केजरीवाल की चेतावनी सच साबित हो रही हैं। भाजपा ने चुनाव में दावा किया था कि जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी, लेकिन सच्चाई यह है कि न बिजली 24 घंटे मिल रही है और न ही शिक्षा सस्ती रह गई है। वहीं, नेता आदिल खान ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को बेलगाम छोड़ देना मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है, जबकि आम आदमी पार्टी आम जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने मांग की कि फीस वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और स्कूलों की मनमानी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि वह इस मुद्दे को लेकर जनता के साथ खड़ी है और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…