द इंडियन व्यू

दिल्ली में पंजाब सरकार की गाड़ी से शराब और नकदी बरामद, भाजपा ने 'आप' पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले पंजाब भवन के पास स्थित कॉपरनिकस मार्ग पर पंजाब सरकार लिखी हुई पंजाब नंबर प्लेट वाली गाड़ी खड़ी मिली। इस गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में नकदी, शराब की बोतलें और आम…

Ragwendra P Singh
January 30, 2025
2 min read
दिल्ली में पंजाब सरकार की गाड़ी से शराब और नकदी बरामद, भाजपा ने 'आप' पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले पंजाब भवन के पास स्थित कॉपरनिकस मार्ग पर पंजाब सरकार लिखी हुई पंजाब नंबर प्लेट वाली गाड़ी खड़ी मिली। इस गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में नकदी, शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी पर्चे बरामद हुए। इसका आरोप भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया है।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) और पंजाब सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कल पंजाब से आई बड़ी शराब की खेप जब्त की गई। आज, पंजाब भवन के पास कॉपरनिकस मार्ग पर ‘पंजाब सरकार’ लिखी हुई एक पंजाब नंबर प्लेट वाली गाड़ी खड़ी मिली। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में नकदी, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए। अरविंद केजरीवाल पैसे और शराब के दम पर इन चुनावों में धांधली करना चाहते हैं। कितना घिनौना आदमी है ये।

इस घटना पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब तक हमें लगता था कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना लिया है, यमुना नदी के जल और दिल्ली के वायु को प्रदूषित किया है, लेकिन आज हमें यह समझ में आया कि उन्होंने दिल्ली की राजनीतिक व्यवस्था को भी प्रदूषित कर दिया है।

सचदेवा ने आगे कहा कि पिछले 35 वर्षों में सार्वजनिक जीवन में रहते हुए कभी ऐसी घटना नहीं देखी, जिसमें सरकारी वाहन से इतनी बड़ी राशि और शराब की बोतलें बरामद हुई हों। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि वह दिल्लीवासियों को इस मामले पर स्पष्ट जवाब दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…