द इंडियन व्यू

दिल्ली में गंदा पानी, यमुना की सफाई और जहरीली हवा जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रहीं आतिशी : कपिल मिश्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर हार के डर से, हताश में दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर बयान देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब इंसान मुश्किल में होता है, तो उसे अपने…

Ragwendra P Singh
January 3, 2025
3 min read
दिल्ली में गंदा पानी, यमुना की सफाई और जहरीली हवा जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रहीं आतिशी : कपिल मिश्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर हार के डर से, हताश में दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर बयान देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब इंसान मुश्किल में होता है, तो उसे अपने पुराने सहारे याद आते हैं।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, आतिशी का जो बयान है, उसमें दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर जो बातें की गई है, वह यह दर्शाता है कि अब वह हताश हो गए हैं। जब इंसान मुश्किल में होता है, तो उसे अपने पुराने सहारे याद आते हैं, और अब इन्हें दाऊद का सहारा मिल रहा है। यह मुझे लगता है कि इनकी स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब इनको इस तरह की बेतुकी बातें करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं दिख रहा। दिल्ली की सड़कें, गंदा पानी, यमुना की सफाई और जहरीली हवा जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दों का उठाया जा रहा है, जिनका दिल्ली के विकास से कोई संबंध नहीं है।

इसके बाद आम आदमी पार्टी द्वारा पुजारियों और ग्रंथियों को पैसे देने की बात पर उन्होंने कहा, केजरीवाल पिछले 10 साल में अल्लाह-अल्लाह करते रहे हैं और अब चुनाव आते ही राम लला कर रहे हैं। पिछले दस सालों में वह इमामों को 18,000 रुपये महीना दे रहे थे, लेकिन पुजारियों की मदद का ख्याल कभी क्यों नहीं आया? पंजाब में भी आप कुछ नहीं कर रहे हैं। पंजाब में आपकी पूरी सरकार है, लेकिन वहां के पुजारियों और ग्रंथियों के लिए आपने कुछ नहीं किया। दिल्ली में दस साल बाद आप पुजारियों को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, तो क्यों नहीं चुनाव से पहले उनकी मदद की जाती? अगर आप सच में पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान करते हैं, तो चुनाव से पहले दो किस्तें उनके खाते में डालिए, तभी आपकी बात पर विश्वास होगा। अभी तक तो आप केवल इमामों और मौलानाओं को ही मदद दे रहे हैं।

इसके बाद उन्होने आम आदमी पार्टी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें बीजेपी के पास दिल्ली चुनाव में चेहरा न होने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी, जिसके पास मुख्यमंत्री का चेहरा तक नहीं है, वह कैसे बीजेपी पर सवाल उठा सकती है? केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने पर कोर्ट की रोक है और आतिशी का कार्यकाल भी अस्थायी है। तो सवाल यह है कि आम आदमी पार्टी अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर स्पष्ट क्यों नहीं है? उनके पास आज मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं है और उन्हें अपने विधायकों के टिकट काटने पड़ रहे हैं क्योंकि सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में असल मुद्दे हैं, टूटी हुई सड़कें, गंदा पानी, काली यमुना और जहरीली हवा, जिन पर केजरीवाल सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…