द इंडियन व्यू

दिल्ली में आज से अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव, प्रधानमंत्री मोदी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से अमीर खुसरो की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम इस महोत्सव की की शोभा बढ़ाएंगे। नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी में शाम…

Ragwendra P Singh
February 28, 2025
2 min read
दिल्ली में आज से अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव, प्रधानमंत्री मोदी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से अमीर खुसरो की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय सूफी संगीत महोत्सव शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम इस महोत्सव की की शोभा बढ़ाएंगे। नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी में शाम साढ़े सात बजे भव्य सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो 2025' का आगाज होगा। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम का सचित्र विवरण साझा किया है।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो 2025 में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक हैं। इसी क्रम में वो जहान-ए-खुसरो में हिस्सा लेंगे। जहान-ए-खुसरो-2025 सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है।

भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय के अनुसार, यह महोत्‍सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। महोत्सव का आयोजन रूमी फाउंडेशन ने किया है। इसे 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली ने शुरू किया था। इस साल यह अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसका समापन दो मार्च को होगा।

इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में प्रधानमंत्री टीईएच बाजार (टीईएच- हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा) का भी जायजा लेंगे। टीईएच बजार में एक जिला-एक उत्पाद से जुड़े शिल्प और देशभर से विभिन्न उत्कृष्ट कलाकृतियों के साथ-साथ हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में आदि दिखाई जाएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…