द इंडियन व्यू

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के लिए मतदान शुरू, उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उप चुनाव के लिए रविवार सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान 6.98 लाख मतदाता 580 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 51…

Ragwendra P Singh
November 30, 2025
2 min read
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के लिए मतदान शुरू, उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उप चुनाव के लिए रविवार सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान 6.98 लाख मतदाता 580 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 51 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। इनमें 26 महिला उम्मीदवार हैं। वोटों की गिनती बुधवार 3 दिसंबर को होगी।मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक-आधारित, सुलभ और निर्बाध बनाने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ (महिला संचालित बूथ) स्थापित किया गया है।एमसीडी के कई पार्षदों ने इसी वर्ष फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी और इनमें से कुछ पार्षद विधायक बन गए। चुनावी जीत के बाद उन्होंने नगर निगम के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्षदों के इस्तीफा देने से खाली हुए वार्डों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं।इन सीटों पर मुख्य रूप से भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है।जिन वार्डों में उप चुनाव हो रहे हैं उनमें मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। इनमें से 9 वार्डों में भाजपा और 3 वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…