दिल्ली देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है: पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 11 हजार करोड़ रुपए की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। दिल्ली के रोहिणी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से मैंने…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 11 हजार करोड़ रुपए की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। दिल्ली के रोहिणी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से मैंने देश की अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास पर विश्वास से बात की। आज का भारत क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं, यह सब कुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया जब भारत को देखती और परखती है, तब उसकी पहली नजर हमारी राजधानी पर पड़ती है। इसलिए दिल्ली को विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां यह सबको महसूस हो कि यह विकसित होते भारत की राजधानी है।
उन्होंने कहा कि अगस्त का महीना आजादी और क्रांति के रंग में रंगा होता है। आजादी के महोत्सव के बीच दिल्ली देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है। दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-2 की कनेक्टिविटी मिली है। इससे दिल्ली-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर के लोगों की सुविधा बढ़ेगी। सभी का समय बचेगा। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों और व्यापारियों को भी इस हाईवे परियोजना से लाभ होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि 11 साल से केंद्र सरकार ने लगातार काम किया है। दिल्ली एनसीआर की कनेक्टिविटी में बहुत सुधार हुआ है। मेट्रो नेटवर्क के मामले में यह दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क क्षेत्रों में से एक है। नमो भारत जैसा रैपिड रेल सिस्टम है। पिछले 11 साल में दिल्ली एनसीआर में आना-जाना पहले के मुकाबले आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को बेहतरीन शहर बनाने का जो बीड़ा उठाया है, वह जारी है।
इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार के सफाई अभियान की प्रशंसा की। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि यह संयोग भी पहली बार बना है कि केंद्र के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकार है। यह दिखाता है कि भाजपा पर जनता का कितना आशीर्वाद है। इसलिए अपना दायित्व समझकर हम दिल्ली-एनसीआर के विकास में जुटे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
