दिल्ली चुनाव 2025 : आम आदमी पार्टी के दफ्तर से पदयात्रा कर नामांकन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अपने घर से सुबह निकलकर अरविंद केजरीवाल सबसे पहले वाल्मीकि मंदिर गए और उसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां से…

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अपने घर से सुबह निकलकर अरविंद केजरीवाल सबसे पहले वाल्मीकि मंदिर गए और उसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां से पार्टी कार्यालय पहुंचे और भारी भीड़ के साथ पदयात्रा करते हुए नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं।
नामांकन के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों से अपील है कि काम के नाम पर वोट दीजिएगा। एक तरफ काम करने वाली पार्टी है, दूसरी तरफ गालियां देने वाली पार्टी है। गालियां देने से फायदा नहीं होता, तरक्की नहीं होती है। हम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा सिर्फ गालियां देती है। उनके पास न सीएम फेस है, न विजन है और न नैरेटिव है। अगले पांच साल क्या करेंगे, ये भी उनके पास जवाब नहीं है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए भी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, आज नई दिल्ली से अपना नामांकन दाखिल किया। पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया, उसने मुझे पूरी लगन और सेवाभाव से काम करने की शक्ति और प्रेरणा दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली की जनता इस बार भी काम की राजनीति को चुनेगी।
उनके इस पोस्ट पर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भी लिखा, सच्चाई और ईमानदारी के प्रतीक अरविंद केजरीवाल को ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी की एक नई मिसाल कायम की है। मुझे विश्वास है कि नई दिल्ली की जनता इस बार भी आप पर अपना भरोसा कायम रखेगी और आपको फिर से दिल्ली की सेवा का मौका देगी।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करेंगे। नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
