द इंडियन व्यू

दिल्ली चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने 'आप' को घेरा

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है। गुरुवार को बदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा और करावल नगर विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने नामांकन करने…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
दिल्ली चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने 'आप' को घेरा

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है। गुरुवार को बदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा और करावल नगर विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने नामांकन करने से पहले आईएएनएस से बात की। प्रत्याशियों ने आम आदमी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

बदरपुर के भाजपा प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा ने आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और बदरपुर के प्रत्याशी राम सिंह नेताजी पर जमकर जुबानी हमला किया।

उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल के झूठे वादे से दिल्ली की जनता भी परेशान है। 2020 में भी आम आदमी पार्टी की लहर थी, इसके बावजूद बदरपुर में भाजपा की जीत हुई थी। आम आदमी पार्टी का बदरपुर का प्रत्याशी कंबल वितरण कर रहा है, लेकिन इससे जनता उन्हें वोट नहीं करेगी। बदरपुर की जनता ने पिछले 5 सालों में बदरपुर के विकास को देखा है, जो भाजपा ने किया है। यही कारण है कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट पड़ेगा।

करावल नगर विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने गुरुवार को नामांकन रैली निकाली। उन्होंने जनता के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ने की बात के साथ दिल्ली में भगवा लहराने का दावा किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर जनता में उत्साह है। इस बार भाजपा इतिहास रचने जा रही है। 8 फरवरी को दिल्ली में भगवा लहराएगा और करावल नगर में भाजपा की भव्य जीत होगी।

मुस्लिम वोट को लेकर कपिल मिश्रा ने कहा, मुस्लिम वोट हमेशा एक साथ पड़ते हैं। लेकिन बदलाव ये आ गया कि बाकी लोग भी एक हो गए हैं।

दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को चुनाव में उतारने को लेकर भाजपा नेता ने कहा, वो लोग दिल्ली दंगों के घाव ताजा करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। हम जरूरी मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे प्रत्याशियों को उतारने से जनता में आक्रोश आएगा, वो वोट से उन्हें जवाब देगी।Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…