द इंडियन व्यू

दिल्ली : खराब मौसम से स्पाइसजेट की उड़ानों पर असर, यात्रियों को दी गई सलाह

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में हुई बारिश और खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली तमाम विमानों पर मौसम के प्रभाव पड़ने की संभावना जताते हुए यात्रियों…

Ragwendra P Singh
September 4, 2025
2 min read
दिल्ली : खराब मौसम से स्पाइसजेट की उड़ानों पर असर, यात्रियों को दी गई सलाह

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में हुई बारिश और खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली तमाम विमानों पर मौसम के प्रभाव पड़ने की संभावना जताते हुए यात्रियों से उड़ानों की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी।

स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मौसम अपडेट शेयर करते हुए लिखा, दिल्ली (डीईएल) में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नजर रखें।

स्पाइसजेट ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट से जुड़े रहने की सलाह दी गई है।

इससे पहले, एयरलाइन ने बुधवार को भी इसी तरह का एक अपडेट जारी किया था। एयरलाइन ने एक्स पोस्ट में लिखा, कोलकाता (सीसीयू) में खराब मौसम (भारी बारिश) के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नज़र रखें।

इससे पहले, दिल्ली एयरपोर्ट ने बुधवार को यात्री परामर्श जारी किया था। एयरपोर्ट ने लोगों को संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की सलाह दी थी।

दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश और जलभराव के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाला सड़क यातायात वर्तमान में सामान्य से धीमा है। हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों पर विचार करें। नवीनतम उड़ान जानकारी के लिए, कृपया अपनी संबंधित एयरलाइन से सीधे संपर्क करें। आपकी समझ के लिए धन्यवाद, और किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…