द इंडियन व्यू

दिल्ली कैपिटल्स की 'अधूरी' कहानी: 4 जीत के बाद भी प्लेऑफ से बाहर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को 59 रन की हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल इतिहास में आज तक जो नहीं हुआ था, दिल्ली कैपिटल्स की बदकिस्मती ने उससे करवा दिया। वह पहली ऐसी टीम…

Ragwendra P Singh
May 22, 2025
3 min read
दिल्ली कैपिटल्स की 'अधूरी' कहानी: 4 जीत के बाद भी प्लेऑफ से बाहर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को 59 रन की हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल इतिहास में आज तक जो नहीं हुआ था, दिल्ली कैपिटल्स की बदकिस्मती ने उससे करवा दिया। वह पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई।

साभार : गूगल

बुधवार को मुंबई बनाम दिल्ली का मैच एक तरह का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल था। इसमें मुंबई ने जीत हासिल कर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स की अगले चरण से छुट्टी हो गई। बुधवार को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला था।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को यह मैच हर हाल में जीतना था। बीमार अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में फाफ डु प्लेसिस ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान की। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर आउट हो गई। इस अहम मुकाबले में 59 रन की करारी हार के बाद वह प्लेऑफ से बाहर हो गई और मुंबई इंडियंस ने 16 अंक के साथ टॉप 4 का टिकट कटा लिया। गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी थीं।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मैच से की थी। उस मैच में 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने 1 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। जीत के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा था कि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। अब आदत बना लो।

आगे कुछ-कुछ हुआ भी ऐसा। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत के 4 मुकाबलों में अजेय रही। पहले एलएसजी को 1 विकेट से धोया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी। उसके बाद अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धूल चटाई।

तब टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही थी। दिल्ली कैपिटल्स को 29 मार्च को अपने पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों सीजन की पहली हार मिली, लेकिन छठे मैच में उसने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। हालांकि, उसके बाद दिल्ली की लय बिगड़ गई और आखिरकार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा।

वह आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बाद भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स अपने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स अब तक 13 मैच में 6 में जीत हासिल की है और 6 में ही उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच अनिर्णित रहा। 13 अंक के साथ वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।