द इंडियन व्यू

दिल्ली के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत से बातचीत करते दिखे एलएसजी ओनर संजीव गोयनका

ऋषभ पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खजाना खोला। पंत को 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था और वे आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। © X (Twitter) आईपीएल डेब्यू के बाद…

Ragwendra P Singh
March 25, 2025
2 min read
दिल्ली के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत से बातचीत करते दिखे एलएसजी ओनर संजीव गोयनका

ऋषभ पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खजाना खोला। पंत को 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था और वे आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

© X (Twitter)

आईपीएल डेब्यू के बाद से वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, लेकिन इस बार वे एलएसजी टीम में हैं। उनको कप्तानी भी मिली। हालांकि, आईपीएल के पहले मैच में उनका मैजिक नहीं चला।

बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी और विकेटकीपिंग…हर मोर्चे पर पंत विफल दिखे। यहां तक कि मैच के बाद एलएसजी ओनर संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों मैच को लेकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

@mufaddal_vohra

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को बेहतरीन शुरुआत मिली। हालांकि, ऋषभ पंत 6 गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद टीम के लगातार विकेट गिरते चले गए, जो स्कोर 225 के आसपास हो सकता था। वह 209 पर अटक गया।

बतौर कप्तान वे कभी शून्य पर आउट नहीं हुए, लेकिन यहां पहले ही मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। चलिए बल्लेबाजी के तौर पर आप फेल हो गए तो चलता है, क्योंकि वहां आपका खेल एक गेंद खराब कर सकती है, लेकिन कप्तान के तौर पर भी ऋषभ पंत फेल नजर आए।

शार्दुल ठाकुर से सिर्फ दो ही ओवर उन्होंने गेंदबाजी कराई, जबकि अनुभवी स्पिनर शाहबाज अहमद को भी आखिरी के लिए रखा। पता नहीं कौन से लॉजिक के साथ उन्होंने कप्तानी की। यहां तक कि युवा गेंदबाजों पर उन्होंने ज्यादा भरोसा किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी ओवर में भी जीत मिल जाती, लेकिन ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे स्टंपिंग मिस कर दी।
मोहित शर्मा ने आगे बढ़कर गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की थी, लेकिन पंत गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाए। वे अपील करते रह गए कि शायद गेंद पर लगी, लेकिन ऐसा नहीं था। अगर ये स्टंपिंग हो जाती तो लखनऊ को जीत मिल जाती, क्योंकि आखिरी जोड़ी मैदान पर थी।

आईपीएल का पिछला सीजन सभी को याद होगा, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका टीम के कप्तान केएल राहुल पर भड़कते नजर आए थे। ऐसा ही कुछ ऋषभ पंत के साथ भी हुआ। हालांकि, इस बार गोयनका के तेवर तूफानी नहीं थे। वे सिर्फ एक मालिक के तौर पर कप्तान से बात कर रहे थे। इसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।