दिल्ली के करावल नगर में चाकू गोदकर युवक की हत्या
नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी करावल नगर इलाके में एक 18 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना सोमवार रात शिव विहार की गली नंबर 8 में हुई। पुलिस के अनुसार, उन्हें रात…

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी करावल नगर इलाके में एक 18 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना सोमवार रात शिव विहार की गली नंबर 8 में हुई। पुलिस के अनुसार, उन्हें रात करीब 11 बजे हत्या की सूचना मिली थी।
दिल्ली के उत्तर-पूर्वी करावल नगर इलाके में एक 18 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना सोमवार रात शिव विहार की गली नंबर 8 में हुई। पुलिस के अनुसार, उन्हें रात करीब 11 बजे हत्या की सूचना मिली थी।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:01 बजे करावल नगर पुलिस स्टेशन को एक व्यक्ति को चाकू घोंपने की सूचना मिली। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जो शिव विहार की गली नंबर 8 के पास था। वहां पुलिस ने पाया कि लगभग 18 साल का एक युवक चाकू लगने से घायल था। घायल को पीसीआर वैन द्वारा जीटीबी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम और एफएसएल टीमों को बुलाया गया है। आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
इससे पहले दिल्ली के अंबेडकर नगर मदनगीर इलाके में एक 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल मुकुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
मृतक की बहन कुसुम ने आईएएनएस को बताया था कि घटना वाले दिन मेरा भाई घर से बाहर निकला, उस समय मेरे चाचा का लड़का चिल्ला कर बाहर बुलाने लगा। जब हम बाहर आए तो देखा कि भाई खून से लथपथ पड़ा था। आस-पास के लड़कों ने बताया कि इसको ध्रुव नाम के लड़के ने चाकू मारा है। हमने भाई को बचाने के लिए बत्रा हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उसे ट्रामा के लिए ट्रांसफर कर दिया गया और जब हम वहां पर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि भाई को 28 बार चाकू मारा गया। एक ही घाव पर कई बार हमला किया गया है। मेरे भाई की उम्र 20 साल थी। आज उसका जन्मदिन था और वो 21 का हो जाता।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
