द इंडियन व्यू

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट, एक्यूआई 300 के पार

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली में वायु की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज हुई है। आज दीपावली की सुबह हवा में ज्यादा जहरीलापन नजर आया और दोपहर तक वायु की गुणवत्ता और खराब हो गई। क्‍योंकि 38 निगरानी स्टेशनों में से 31 पर प्रदूषण का…

Ragwendra P Singh
October 20, 2025
2 min read
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट, एक्यूआई 300 के पार

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली में वायु की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज हुई है। आज दीपावली की सुबह हवा में ज्यादा जहरीलापन नजर आया और दोपहर तक वायु की गुणवत्ता और खराब हो गई। क्‍योंकि 38 निगरानी स्टेशनों में से 31 पर प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' और तीन स्टेशनों पर 'गंभीर' दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के आंकड़ों के मुताबिक नई दिल्‍ली में दोपहर के समय समग्र एक्यूआई 334 दर्ज किया गया, जबकि सुबह 9 बजे यह 339 था। 31 निगरानी स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता को 'बहुत खराब' श्रेणी में बताया, जिसमें एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर था, जबकि तीन स्टेशनों आनंद विहार (402), वजीरपुर (423) और अशोक विहार (414) ने प्रदूषण को 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया।मंगलवार (21 अक्टूबर) और बुधवार (22 अक्टूबर) को वायु गुणवत्ता और अधिक खराब होकर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्‍ट्रीय राजधनी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण II को लागू किया था।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…