दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ स्वर्ण मंदिर में माथा टेका
नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ आज अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और सेवा कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शन मात्र से ही अद्भुत शांति की अनुभूति…

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ आज अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और सेवा कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शन मात्र से ही अद्भुत शांति की अनुभूति होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) केवल एक धरोहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा का दिव्य केंद्र है, जहां आस्था कर्म में बदलती है और भक्ति चरित्र गढ़ती है। उन्होंने कहा कि यहां सरबत दा भला की अरदास की और सभी के सुख, स्वास्थ्य व कल्याण के लिए प्रार्थना की।दिल्ली के लाल किले पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित भव्य समागम का सफलतापूर्वक आयोजन होना, वाहेगुरु जी की अनंत कृपा और गुरु साहिब का अपार आशीर्वाद है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम गुरु साहिब का शुकराना करने आए हैं, जिन्होंने लाल किले पर हमें सेवा का सौभाग्य दिया और गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित सफल समागम आयोजित करने की कृपा बख़्शी। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस मनाने का फैसला हुआ, तो दिल्ली सरकार ने भी इसे मनाने का फैसला लिया। दिल्ली सरकार ने जहां लाल किले पर गुरु साहिब की शहादत हुई थी वहां एक बड़ा समागम करने की सोची। पूरी तैयारी के साथ दिल्ली सरकार ने दिल्ली में एक बड़ा समागम किया। इसमें लाखों श्रद्धालुओं ने वहां मत्था टेका। उन्होंने कहा कि इस समागम से कुछ दिन पहले लाल किले के पास आतंकी हमला हुआ था, इसलिए मन में थोड़ा डर था, लेकिन भव्य समागम बिना किसी कठिनाई के, सुचारू रूप से और उचित ढंग से संपन्न हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
