दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का पीए पांच लाख रुपये के साथ पकड़ा गया : अमित मालवीय
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के निजी सचिव (पीए) को गिरिखंड नगर इलाके में पांच…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के निजी सचिव (पीए) को गिरिखंड नगर इलाके में पांच लाख रुपये के साथ पकड़े जाने का दावा किया है। भाजपा ने यह आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में वोटरों को खरीदने की साजिश रच रही है।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक युवक को एक कार के पास खड़ा देखा जा सकता है। कार में एक बैग में रुपये रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस युवक का नाम गौरव है और वह आतिशी मार्लेना का पीए है।
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का पीए गिरिखंड नगर में पांच लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। कालकाजी में वोटरों को खरीदने की साजिश रची जा रही है।
दिल्ली बीजेपी ने भी एक्स अकाउंट पर लिखा, आतिशी मार्लेना का पीए पांच लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा गया। खुलेआम पैसे बटवा रही हैं मार्लेना जी, और दूसरे प्रदेश के लोगों को बुला रखा है अपनी विधानसभा में..और कल नौटंकी करने के लिए इल्ज़ाम लगा रही थीं कि कालका विधानसभा में बाहर के लोग क्यों हैं…फिर ये कौन है?। हार का डर साफ दिख रहा है आपियों को।
बता दें कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी (बुधवार) को मतदान होगा। वहीं, नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है, जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
