दिल्ली का बुराड़ी हादसा,बचाव अभियान में बड़ी कामयाबी, 33 घंटे बाद मलबे से सही सलामत निकाले एक परिवार के चार सदस्य
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उत्तरी जिले के बुराड़ी स्थित कौशिक एन्क्लेव में चारमंजिला इमारत के मलबे से राहत और बचाव अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। राहत और बचाव दल ने लगभग 33 घंटे बाद बुधवार तड़के करीब तीन…

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उत्तरी जिले के बुराड़ी स्थित कौशिक एन्क्लेव में चारमंजिला इमारत के मलबे से राहत और बचाव अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। राहत और बचाव दल ने लगभग 33 घंटे बाद बुधवार तड़के करीब तीन बजे चार लोगों को सही सलामत बाहर निकाला। इनमें पति-पत्नी और उनके दो बच्चे (नाबालिग) शामिल हैं। चारों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी गई है। 16 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि साेमवार शाम इस इमारत के ढह जाने की सूचना मिली थी। तब से दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने भी एक ही परिवार चार लोगों को जीवित बचा लिए जाने की पुष्टि की है। डीसीपी ने बताया कि गैस सिलेंडर पर लिंटर गिरने से बीच में जगह बन गई थी। वहीं यह चारों लोग फंस गए थे।
इस बचाव अभियान में दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, निगम का दस्ता शामिल है। सोमवार को बचाव दल ने 10 लाेगाें काे मलबे से बाहर निकाला था। मंगलवार देरशाम मलबे से पांच शव बाहर निकाले गए थे। पुलिस आरोपित बिल्डर योगेंद्र भाटी को गिरफ्तार कर चुकी है। स्थानीय विधायक संजीव झा ने कहा है कि वयस्क मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मृतक नाबालिगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। गंभीर रूप ये घायल व्यक्ति को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
