दिल्ली एसेट मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम है सुर्खियों में
राघवेंद्र प्रताप सिंह: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार जमीनों का ऑनलाइन हिसाब-किताब रखने की तैयारी में है। इससे सरकारी संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन होगा और ऐसी जमीनों पर अवैध कब्जे रुकेंगे। दिल्ली सरकार ने सभी जमीन रखने वाले…

राघवेंद्र प्रताप सिंह: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार जमीनों का ऑनलाइन हिसाब-किताब रखने की तैयारी में है। इससे सरकारी संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन होगा और ऐसी जमीनों पर अवैध कब्जे रुकेंगे। दिल्ली सरकार ने सभी जमीन रखने वाले विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने कब्जे वाली जमीनों और प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी जल्द से जल्द दें। इस सारी जानकारी को एक सेंट्रल ऑनलाइन डेटाबेस में डाला जाएगा।
यह जानकारी दिल्ली एसेट मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (DAMIS) बनाने और उसे अपडेट करने के काम आएगी। DAMIS एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिस पर दिल्ली की सभी सरकारी जमीनों और प्रॉपर्टी की मैपिंग और मैनेजमेंट किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DSIIDC) ने पहले भी कई बार कहा था, लेकिन कुछ विभागों ने जरूरी जानकारी नहीं दी थी।
अब सभी डिवीजन के हेड को कहा गया है कि वे नोडल ऑफिसर नियुक्त करें। साथ ही, यह भी पक्का करें कि तय समय के अंदर सही फॉर्मेट में पूरी और सटीक जानकारी मुहैया हो जाए। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस काम का मकसद सरकारी जमीनों और प्रॉपर्टी का एक भरोसेमंद, डिजिटल रिकॉर्ड बनाना है। इससे पॉलिसी बनाने, जमीनों का सही इस्तेमाल करने और उन पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
सरकारी जमीनों के लिए ऑनलाइन मैप
अधिकारियों का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म इसलिए बनाया गया है क्योंकि अभी तक सरकारी जमीनों का कोई पक्का रिकॉर्ड नहीं है। इस प्लेटफॉर्म पर विभाग प्रॉपर्टी की जानकारी, जैसे कि उसकी लोकेशन, साइज, मालिकाना हक और इस्तेमाल की स्थिति अपडेट कर सकते हैं। यह सिस्टम सरकारी संपत्तियों को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। इससे जमीनों के गलत इस्तेमाल या कब्जे की संभावना कम हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
