द इंडियन व्यू

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में जारी रहेगी मानसूनी बारिश

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक रूक-रूक कर मानसूनी बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री…

Ragwendra P Singh
July 2, 2025
2 min read
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में जारी रहेगी मानसूनी बारिश

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक रूक-रूक कर मानसूनी बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है। छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में भी तेज बारिश की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, तेलंगाना, कोंकण और असम जैसे राज्यों में मूसलाधार बारिश के चलते कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और यातायात पर भी असर पड़ा है।

आईएमडी के अगले 24 घंटों के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…