द इंडियन व्यू

दिल्ली-एनसीआर मे बारिश से मौसम सुहावना, जगह-जगह जलभराव से मुसीबतें भी बढ़ीं

नई दिल्ली : श्रावण मास के अंतिम सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से सुबह के दौरान कहीं-कहीं पर हो रही मध्यम बारिश ने दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दिलाई है लेकिन…

Ragwendra P Singh
August 24, 2026
2 min read
दिल्ली-एनसीआर मे बारिश से मौसम सुहावना, जगह-जगह जलभराव से मुसीबतें भी बढ़ीं

नई दिल्ली : श्रावण मास के अंतिम सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से सुबह के दौरान कहीं-कहीं पर हो रही मध्यम बारिश ने दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दिलाई है लेकिन आमजन की मुसीबतें भी बढ़ाई हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है। यहां लगातार बादलों की आवाजाही और सुबह के दौरान हो रही बारिश से मौसम सुहावना तो हो गया है लेकिन राजधानी और आसपास के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर जलभराव होने से पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव का सबसे बड़ा असर दिल्ली-एनसीआर की यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। बारिश शुरू होते ही प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर गाड़ियों की रफ्तार थम जाती है।दफ्तर आने वाले कर्मचारियों को जहां सामान्य दिनों में 1-2 घंटे का समय लगता है, वहीं आज जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण उन्हें 3-4 घंटे का लंबा और थकाऊ सफर तय करना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक जाम के अलावा, सार्वजनिक परिवहन के साधनों की भारी किल्लत का भी सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान कैब और ऑटो मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर द्वारा की जाने वाली 'सरचार्ज' या 'डायनामिक प्राइसिंग' के कारण यात्रियों से दोगुना तक किराया वसूलते हैं।उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून और श्रावण मास के दौरान जलभराव तथा ट्रैफिक जाम की समस्या नई नहीं है। हर बार थोड़ी सी बारिश में ही शहर की जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…