द इंडियन व्यू

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ सुबह की शुरुआत, आईएमडी ने जारी किया 'रेड अलर्ट'

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। लगातार होती बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेडअलर्ट जारी कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी, गाजियाबाद, नोएडा और…

Ragwendra P Singh
August 14, 2025
2 min read
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ सुबह की शुरुआत, आईएमडी ने जारी किया 'रेड अलर्ट'

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। लगातार होती बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेडअलर्ट जारी कर दिया है।

राष्ट्रीय राजधानी, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण मंगलवार को कई उड़ानें देरी से और रद्द हुईं।

आईएमडी ने गुरुवार सुबह 5:55 बजे अपने बुलेटिन में कहा, अपडेट किया गया नाउकास्ट मैप अगले तीन घंटों के दौरान मुख्य रूप से हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश का दौर दिखा रहा है।

उत्तर प्रदेश के लिए, मौसम विभाग ने कई उत्तरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बरेली, लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा और महाराजगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों और पूर्वी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर गुरुवार को बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है; 15 अगस्त से बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान है।

आईएमडी ने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

देश भर में, मानसून की सक्रियता तेज हो गई है, जिसके कारण आईएमडी ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

जम्मू और कश्मीर और हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश या बिजली गिरने की चेतावनी दी है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…