द इंडियन व्यू

दिल्ली-एनसीआर में तेज बरसात से मौसम खुशगवार, हवाई यातायात प्रभावित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह तेज हवा के साथ पानी बरसने से मौसम सुहावना हो गया। आंधी और तेज बारिश का सिलसिला आधी रात बाद शुरू हुआ। इस वजह से दिल्ली, सीमवर्ती गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम…

Ragwendra P Singh
May 2, 2025
2 min read
दिल्ली-एनसीआर में तेज बरसात से मौसम खुशगवार, हवाई यातायात प्रभावित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह तेज हवा के साथ पानी बरसने से मौसम सुहावना हो गया। आंधी और तेज बारिश का सिलसिला आधी रात बाद शुरू हुआ। इस वजह से दिल्ली, सीमवर्ती गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। देश की राजधानी में कई जगह जलभराव होने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली में कई फ्लाइट का मार्ग बदला गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चार मई तक पूर्वी और मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस संबंध में सेटेलाइट से प्राप्त छवि भी जारी की है। इसमें देश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली के मोती बाग, लाजपत नगर, द्वारका अंडरपास, कनाट प्लेस के मिंटो रोड, धौलाकुआं आदि हिस्सों में पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ है। सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे तक शाहदरा इलाके में श्यामलाल कालेज चौराहे जाम लगा रहा। मिंटो रोड पर भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही। हरियाणा के झज्जर में तेज बरसात होने से भगत सिंह चौक यातायात में रुकावट पड़ने की सूचना है। इस बीच दिल्ली में खराब मौसम के कारण एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। कई अन्य फ्लाइट में देरी हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, अगर ऐसा ही मौसम रहा तो और उड़ानें भी प्रभावित हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…