दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, रेल और हवाई यातायात प्रभावित
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों के सीमावर्ती शहरों के लोगों को आज सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी न के बराबर है। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। भारत मौसम विज्ञान…

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों के सीमावर्ती शहरों के लोगों को आज सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी न के बराबर है। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कोहरे और कम विजिबिलिटी का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है।
भारतीय रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज शाम हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
देरी से चल रही हैं यह ट्रेनेंः बिहार क्रांति, श्रम शक्ति एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, नई दिल्ली हमसफर, महाबोधि एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, एसएलएन एएनवीटी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, पद्मावत एक्सप्रेस, एलकेओ नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस, हापा एसवीडीके एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, केसीवीएल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जेबीपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस, निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस, एसएनएसआई कालका एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बीडीटीएस एलकेयू एसएफ एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, आरकेएमपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस और
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
