द इंडियन व्यू

दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार

नई दिल्ली : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं, जबकि पूर्वोत्तर तथा दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी…

Ragwendra P Singh
June 13, 2026
3 min read
दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार

नई दिल्ली : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं, जबकि पूर्वोत्तर तथा दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

आईएमडी के अनुसार राजधानी में 14 जून को दोपहर और शाम के दौरान तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दिन यहां 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने का अनुमान है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37-39 डिग्री सेल्सियस और 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। 15 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37-39 डिग्री सेल्सियस और 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, 16 जून को तेज हवा और गरज के साथ दोपहर से शाम के बीच वर्षा होने के आसार हैं। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39-41 डिग्री सेल्सियस और 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 

अरुणाचल प्रदेश में 15-16 जून, असम और मेघालय में 14-16 जून, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14-15 जून, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ क्षेत्रों में 14 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 17-19 जून, असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में 17-19 जून तक बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लू चलने की बहुत संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

 

उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 14-19 जून तक हल्की वर्षा होने और कुछ क्षेत्र तेज रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में भी यही स्थिति रह सकती है।

 

वहीं, पूर्वी भारत के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में 14-19 के दौरान भारी तथा व्यापक वर्षा होने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 14-16 जून के बीच छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं।

 

पश्चिम भारत के गुजरात क्षेत्र, कोंकण,गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में 13 जून और 16-19 जून के दौरान तेज हवा के झोंको और गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…