'दिमागी नक्सल' बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर वार, पी. चिदंबरम को घेरा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में दिए गए 'दिमागी नक्सल' शब्द को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम पर तीखा हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा यह…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में दिए गए 'दिमागी नक्सल' शब्द को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम पर तीखा हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के 24 घंटे के भीतर ही पी. चिदंबरम ने कथित तौर पर "मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व है" कहकर अपनी सोच जाहिर कर दी।सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और ऐसे समय में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के सामने 'दिमागी नक्सल' जैसी विचारधारा के खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया। लेकिन पी चिदंबरम की प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि ऐसी मानसिकता रखने वाले लोग स्वयं सामने आ रहे हैं।उन्होंने कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 13 अप्रैल, 2006 का बयान भी याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "नक्सलवाद का खतरा भारत के इतिहास में आज तक आंतरिक सुरक्षा के लिए उत्पन्न सबसे बड़ा खतरा है।" उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री नक्सलवाद को सबसे बड़ा आंतरिक सुरक्षा खतरा मानते थे, तब आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं।भाजपा ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान देश में तथाकथित 'रेड कॉरिडोर' का विस्तार हुआ और 180 से अधिक जिले नक्सलवाद से प्रभावित हो गए।सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पी. चिदंबरम के गृहमंत्री रहने के दौरान 5,000 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत हुई, 1,913 सुरक्षा बलों के जवान नक्सली हिंसा में शहीद हुए और नक्सलियों के पास मौजूद 92 प्रतिशत से अधिक हथियार पुलिस से लूटे गए थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास को प्राथमिकता दी गई। इन क्षेत्रों में अब 1,800 से अधिक बैंक शाखाएं, 1,200 से ज्यादा एटीएम और 6,000 से अधिक मोबाइल टावर स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे लोगों को बैंकिंग, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। इसके अलावा, 22 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सुधांशु ने आरोप लगाया कि जो लोग इन विकास कार्यों और वहां के सकारात्मक बदलाव को पसंद नहीं करते, वही 'दिमागी नक्सल' की सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
