द इंडियन व्यू

दिनकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी रचनाएं युगों तक करेंगी मार्गदर्शन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जनचेतना और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं से ओतप्रोत दिनकर की ओजस्वी कविताएं आज भी…

Ragwendra P Singh
September 23, 2026
1 min read
दिनकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी रचनाएं युगों तक करेंगी मार्गदर्शन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जनचेतना और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं से ओतप्रोत दिनकर की ओजस्वी कविताएं आज भी देशवासियों के हृदय में शौर्य, तेज और आत्मगौरव का संचार करती हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर की रचनाएं साहित्य को समृद्ध करने के साथ-साथ देशवासियों में मातृभूमि के प्रति भक्ति और राष्ट्रभाव की भावना भी जागृत करती हैं। उनका विराट व्यक्तित्व और कालजयी साहित्य आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। जनचेतना और राष्ट्रीय गौरव के भावों से भरपूर उनकी ओजस्वी कविताएं आज भी देशवासियों के दिलों में शौर्य, तेज और आत्मगौरव का संचार करती हैं।”प्रधानमंत्री ने कहा कि दिनकर की रचनाएं साहित्य को समृद्ध करने के साथ लोगों को भी प्रेरित करती हैं। उनका विराट व्यक्तित्व और कालजयी रचनाएं युगों-युगों तक भारतवासियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।उल्लेखनीय है कि रामधारी सिंह दिनकर हिन्दी साहित्य के प्रमुख कवियों में गिने जाते हैं। उनकी रचनाओं में राष्ट्रभाव, जनचेतना, वीरता और सामाजिक सरोकारों की प्रभावी अभिव्यक्ति देखने को मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…