द इंडियन व्यू

दिग्वेश राठी के बैन का बदला: आकाश महाराज सिंह ने जोस बटलर को चलता कर मनाया 'नोटबुक' सेलिब्रेशन

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस पर 33 रनों से जीत दर्ज की। 19 अप्रैल के बाद टीम को यह पहली जीत नसीब हुई है। लखनऊ के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा, कप्तान समेत कई सीनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन…

Ragwendra P Singh
May 23, 2025
2 min read
दिग्वेश राठी के बैन का बदला: आकाश महाराज सिंह ने जोस बटलर को चलता कर मनाया 'नोटबुक' सेलिब्रेशन

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस पर 33 रनों से जीत दर्ज की। 19 अप्रैल के बाद टीम को यह पहली जीत नसीब हुई है। लखनऊ के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा, कप्तान समेत कई सीनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका रहा।

साभार : गूगल

कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा परफॉर्म किया, मगर अपने आक्रामक रवैये की वजह से दिग्वेश राठी जैसे खिलाड़ी को बैन भी होना पड़ा। दिग्वेश ने सीजन की शुरुआत से ही अपने नोटबुक सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोरी थी, बीसीसीआई ने बल्लेबाज को उकसान के लिए उनपर फाइन भी लगाया था, मगर वह नहीं माने थे।

https://twitter.com/IPL/status/1925603292870225990

अब जब बीसीसीआई ने अभिषेक शर्मा से हुई भिड़ंत के बाद उनपर एक मैच का बैन लगाया तो लखनऊ के दूसरे खिलाड़ी ने नोटबुक सेलिब्रेशन कर बीसीसीआई से मजे लिए। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जाएंट्स के 23 वर्षीय आकाश महाराज सिंह हैं। आकाश ने नोटबुक सेलिब्रेशन जोस बटलर के विकेट के बाद किया।

पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने बटलर को क्लीन बोल्ड किया था। यह लखनऊ के लिए काफी बड़ा विकेट था। बटलर 18 गेंदों पर 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्कों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए। बटलर का विकेट लेने के बाद आकाश ने दिग्वेश राठी स्पेशल नोटबुक सेलिब्रेशन किया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मिचेल मार्श के शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 235 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 9 विकेट पर 202 ही रन बना सकी। लखनऊ ने यह मैच 33 रनों से जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।